फिल्म के लिए करीब 3 से 5 करोड़ रुपए लेने वाले बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की सालाना कमाई जेल जाने के बाद 20 करोड़ रुपए से घट कर करीब 10 हजार रुपए पहुंच जाएगी। शुरुआती छह माह तक जेल में वह रोजाना अधिकतम 40 रुपए कमा सकेंगेयानी महीने में करीब 1200 रुपए। यह राशि उन्हें जेल में छोटे-मोटे काम के रूप में मिलेगी।
संजय दत्त को किस जेल में रखा जाएगा, इसका फैसला बाद में होगा। लेकिन यदि उन्हें जेल होती है तो उन्हें सुबह साढ़े सात बजे तक उठ जाना होगा। चाय और नाश्ते के बाद उन्हें पांच घंटे मजदूरी करनी होगी। इसके बाद दोपहर में उन्हें खाना मिलेगा। कुछ देर आराम करने के बाद उन्हें फिर से मजदूरी करनी होगी। यह सब संजय दत्त को जेल में बंद अन्य कैदियों के साथ करना होगा। फिल्मों में गांधीगीरी करने वाले मुन्ना भाई को जेल में बढ़ईगीरी करनी पड़ सकती है। उन्हें कैदियों वाले कपड़े मिलेंगे। इनमें कुर्ता-पायजामा और टोपी शामिल है। इसके अलावा, उन्हें दो कंबल, एक चटाई, एक तकिया व चादर मिलेगी। फर्श पर सोना होगा। संजय दत्त घर से बने खाने के लिए तरस जाएंगे। इतना ही नहीं, संजय दत्त 15 दिन में सिर्फ एक बार अपने परिवार और वकील से मिल पाएंगे।
वहीं, अवैध रूप से घातक हथियार रखने के जुर्म में सुप्रीम कोर्ट से पांच साल की सजा पा चुके बालीवुड अभिनेता संजय दत्त की सजा माफी के लिए मुहिम छिड़ गई है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन जस्टिस (रिटायर्ड) मार्कंडेय काटजू की महाराष्ट्र के राज्यपाल से सजा माफी की अपील के बाद इस मुहिम में नेता, जज और उनके फैन्स भी शामिल हो गए हैं।

No comments:
Post a Comment